विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ा हादसा, रोहित शर्मा का साथी खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती

0
Advertisements
Advertisements

मुंबई: मुंबई के प्लेयर अंगक्रिश रघुवंशी विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तराखंड के खिलाफ मुकाबले में बुरी तरह चोटिल हो गए. वह अपनी गर्दन भी नहीं मोड़ पा रहे थे, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जल्दी ही स्ट्रेचर मैदान पर पहुंचा और उन्हें उसपे बाहर ले जाया गया. अंगक्रिश को जयपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है.हादसा पारी के 30वें ओवर में हुआ, जब ऑफ स्पिनर तनुश कोटियन गेंदबाजी कर रहे थे। बल्लेबाज सौरभ रावत ने स्लॉग-स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की और गेंद टॉप एज लेकर डीप मिड-विकेट की ओर गई। मिड-विकेट बाउंड्री के पास खड़े अंगकृष रघुवंशी ने तेजी से दौड़ते हुए कैच पकड़ने के लिए डाइव लगाई, लेकिन इस कोशिश में उनका सिर और कंधा गलत तरीके से मैदान से टकरा गया। गिरते ही वह असहज नजर आए।मैदान पर गिरने के बाद रघुवंशी कुछ पल तक घुटनों के बल बैठे रहे, लेकिन फिर मैदान पर ही लेट गए। ये देखकर मुंबई टीम के फिजियो तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे। रघुवंशी खुद खड़े नहीं हो पा रहे हैं, इस वजह से स्ट्रेचर बुलाया गया और उन्हें एम्बुलेंस से पास के SDMH अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका CT स्कैन किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  प्रेमिका और उसके पति ने रची खौफनाक साजिश, प्रेमी का सिर काटकर फेंका शव

Thanks for your Feedback!

You may have missed