NEET री-एग्जाम में बड़ा फर्जीवाड़ा, 9 नकली अभ्यर्थी गिरफ्तार, मेडिकल छात्रों की भूमिका पर सवाल

Advertisements

लखीसराय :NEET-UG री-एग्जाम के दौरान लखीसराय में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां तीन परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी के दौरान 9 फर्जी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इनमें कुछ लोग डॉक्टर और मेडिकल छात्र होने की भी आशंका है, जिससे पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, ये सभी आरोपी असली उम्मीदवारों की जगह परीक्षा देने पहुंचे थे। परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों और सुरक्षा टीम की सतर्कता के कारण यह गड़बड़ी समय रहते पकड़ में आ गई। घटना के बाद सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

पुलिस और प्रशासन इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं कि आखिर यह गिरोह कैसे सक्रिय हुआ और परीक्षा प्रणाली में घुसपैठ कैसे की गई। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

About The Author

See also  सीआरपीएफ जवान ने AK-47 से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

You may have missed