सीआरपीएफ जवान ने AK-47 से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

Advertisements

पलामू : हुसैनाबाद अनुमंडल के हैदरनगर थाना क्षेत्र के इमलियाटीकर गांव निवासी सीआरपीएफ जवान भुनेश्वर पाल (पिता-रामलखन पाल) ने रविवार सुबह 7.15 बजे खुद को गोली मार ली। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय तिरिल की है। गोली लगने से जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया गया कि भुनेश्वर पाल ने ड्यूटी के लिए आवंटित AK-47 से ऑटोमेटिक मोड में गोली चलाई। गोली उनकी गर्दन में लगी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से दो खोखा बरामद किया। मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।

जवान के बारे में कहा जा रहा है कि वह कुछ दिनों से डिप्रेशन में था। हालांकि घटना के कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About The Author

See also  रांची के 20 प्रमुख चौराहों पर बन रहे आधुनिक पुलिस पोस्ट, 4 से 10 लाख रुपये तक आएगी लागत

You may have missed