दरभंगा में EOU की बड़ी कार्रवाई, केवटी बीडीओ के 6 ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी

0
Advertisements

दरभंगा : आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड के बीडीओ चंद्रमोहन पासवान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आय से अधिक संपत्ति मामले में उनके छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. यह कार्रवाई विशेष न्यायालय की अनुमति के बाद शुरू की गई.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जानकारी के अनुसार, जांच में बीडीओ पर करीब 89.13 लाख रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है, जो उनकी ज्ञात आय से लगभग 81.03 प्रतिशत अधिक बताई गई है. इसी आधार पर EOU की टीम ने उनके सरकारी आवास, कार्यालय, पैतृक घर और अन्य संबंधित स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया.

छापेमारी डीएसपी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में की गई, जिसमें जमीन से जुड़े दस्तावेज, बैंक खातों, निवेश और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच की जा रही है. कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. फिलहाल जांच जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

About The Author

See also  अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, दुकानों के ट्रेड लाइसेंस की भी जांच

Thanks for your Feedback!

You may have missed