NPU कुलपति पर राज्यपाल की बड़ी कार्रवाई, वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार पर लगी रोक

Advertisements

रांची : राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। इस संबंध में लोकभवन की ओर से पत्र जारी किया गया है, जिसकी पुष्टि राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने की है। यह कदम कुलपति के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों, विशेष ऑडिट में सामने आयी आपत्तियों और लोकभवन के निर्देशों की कथित अवहेलना से जुड़े मामलों को देखते हुए उठाया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

राज्यपाल के निर्देश पर झारखंड वित्त विभाग ने NPU का विशेष ऑडिट कराया था। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 3 मार्च 2025 से जनवरी 2026 के बीच विश्वविद्यालय में हुए 47 करोड़ 21 लाख 16 हजार रुपये के खर्च पर ऑडिट में आपत्ति दर्ज की गयी और 19 लाख 64 हजार 126 रुपये की राशि को वसूली योग्य बताया गया। करीब पांच करोड़ रुपये के भुगतान से जुड़े मामलों पर भी गंभीर सवाल उठे हैं। इनमें डॉ. दिनेश कुमार सिंह के कार्यकाल में 1 करोड़ 10 लाख 20 हजार 752 रुपये के भुगतान को ऑडिटर ने गबन की श्रेणी में रखा, जबकि एकरारनामा से अलग अनियमित बिल के मामले में 1 करोड़ 51 लाख 39 हजार 128 रुपये की GST राशि पर आपत्ति दर्ज की गयी। डिजिटलीकरण मद में NCCF को 2 करोड़ 68 लाख 73 हजार 790 रुपये के भुगतान को भी अनियमित बताया गया है। इसके अलावा पलामू सांसद वीडी राम और छात्र संगठनों ने भी कुलपति के संबंध में राज्यपाल से शिकायत की थी। कुलपति का कार्यकाल करीब डेढ़ वर्ष और शेष बताया गया है।

About The Author

You may have missed