जर्जर जलमीनार तोड़ते समय बड़ा हादसा, मलबे में दबकर 2 मजदूरों की मौत

Advertisements

रांची : कोतवाली थाना के पीछे बुधवार को पुरानी और जर्जर जलमीनार को गिराने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ढांचा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया और वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गये। हादसे में सत्या भुइयां और मैथिलीशरण महतो की मौके पर ही मौत हो गयी। दोनों पलामू के रहने वाले थे। पुरानी पानी की टंकी हटाकर वहां नयी टंकी बनाई जानी थी। इसी काम के लिए चार मजदूर पुरानी संरचना को तोड़ रहे थे, तभी दोपहर में मुख्य ढांचा अनियंत्रित होकर गिर पड़ा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जलमीनार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस व स्थानीय प्रशासन की टीम ने पहुंचकर राहत-बचाव शुरू कराया, लेकिन मलबा हटाने तक दो मजदूरों की मौत हो चुकी थी। रात और बारिश के कारण बचाव अभियान में काफी परेशानी हुई और रांची नगर निगम के मजदूरों ने भी मदद की। घटना के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जर्जर और ऊंची संरचना को गिराने के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी और मजदूरों के पास जरूरी सुरक्षा उपकरण भी नहीं थे। पुलिस की मौजूदगी में क्रेन और जेसीबी से मलबा हटाया गया तथा घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गयी। कोतवाली थाना पुलिस हादसे में हुई लापरवाही की जांच कर रही है।

About The Author