महानदी में बड़ा हादसा, नाव पलटने से 7 की मौत, 50 से अधिक लोग थे सवार…

0
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:-ओडिशा के महानदी में एक नाव पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नाव में 50 से 60 लोग सवार थे। वहीं अभी भी कई लोग लापता है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
झारसुगड़ा में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां पर महानदी में एक नाम पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये हादसा पत्‍थर सेनी मंदिर के पास हुआ। इस नाव में 50 से 60 लोगों के सवार होने की भी जानकारी सामने आ रही हैं। ऐसे में नदी में नाव पलटने की वजह से कई लोग अभी तक लापता भी बताए जा रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

राहत और बचाव कार्य जारी
वहीं मृतकों और लापता व्यक्तियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल प्रशाससिक अमले के साथ ही स्थानीय लोग भी लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। वहीं पुलिस टीम के साथ-साथ बचाव दल भी मौके पर पहुंच गया है। अभी भी राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है।
शारदा घाट के पास हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि ये सभी लोग थरसेनी कुडा से बारगढ़ जिले के बंजीपल्ली जा रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब नाव झारसुगुडा जिले के रेनगली पुलिस थाना के अंतर्गत शारदा घाट पहुंचने वाली थी। उन्होंने बताया कि स्थानीय मछुआरों ने 35 लोगों को बचा लिया है और उन्हें किनारे पर ले आए।
सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान
अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने सात और लोगों को बचाया। उन्होंने बताया कि सात और लोग अब भी लापता हैं और उनकी तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है और पांच गोताखोरों को मौके पर भेजा गया है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed