स्कूल के पास दो बाइकों की टक्कर, 35 वर्षीय युवक की मौत

Advertisements

धनबाद : बलियापुर थाना क्षेत्र के दोलाबड़ प्राथमिक विद्यालय के पास सोमवार सुबह करीब 11 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 35 वर्षीय सीताराम महतो की मौत हो गई। वे दोलाबड़ के सरपंच टोला के रहने वाले थे और दुकान से राशन का सामान लेकर घर लौट रहे थे। दूसरी बाइक पर सवार चालधोवा के रजवार टोला का युवक भी घायल बताया जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जेएलकेएम नेता आशीष महतो, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रमेश गोप, अंगद सेन, मिटू सेन और निर्मल कर्मकार ने घायल सीताराम को अपनी गाड़ी से बलियापुर सीएचसी पहुंचाया। वहां से उन्हें शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद दोलाबड़ पंचायत में शोक है। पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है।

About The Author

See also  बिजली, पानी और सड़क की मांग पर सैकड़ों महिलाओं का धरना, 16 अक्टूबर को होगी वार्ता

You may have missed