शिवनारायणपुर हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

Advertisements

Saraikela  : शिवनारायणपुर में पत्थर से कूच कर हुई हत्या के वारदात के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर आदित्यपुर पुलिस ने जेल भेज दिया है. हत्याकांड का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि वारदात के दिन शिवनारायण पुर गांव में सोनू नामक युवक के बहन की मंगनी समारोह चल रही थी. इसे दौरान राहुल हेम्ब्रम उर्फ दीपक नामक युवक के साथ मृतक का किसी बात को लेकर बकझक हुई. चूंकि मृतक गौतम भी उसी गांव का था जो बाइक से अपने दोस्त के साथ उस रास्ते से गुजर रहा था. विवाद गाली गलौज से शुरू हुई जिसके बाद मारपीट की वारदात तक जा पहुंची. बताया जाता है कि मृतक का विवाद रास्ता को लेकर पहले से था. मारपीट के बाद गौतम और उसका दोस्त कंचन वहां से भागने लगा. इसी दौरान मृतक भागने लगा जिसे पीछा कर दीपक ने उसे गिराकर पत्थर से कूच कर हत्या कर दी थी. जबकि गौतम का दोस्त कंचन भागकर जान बचा लिया. इस प्रकार इस कांड का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी पकड़ा और पूछताछ के बाद आज जेल भेज दिया है जबकि हत्या की घटना का दूसरा आरोपी गौड़ गोप फरार है. पुलिस ने जिस पत्थर से हत्या हुई उसे भी जब्त कर लिया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

 

About The Author

You may have missed