एसिया उपाध्यक्ष ने अपनी मां चंद्रा एक्सक्लुसिव के नाम लांच किया बिल्डिंग का ड्रीम प्रोजेक्ट, भूमिपूजन में जुटे गणमान्य

Advertisements

Saraikela : उद्यमी संगठन एसिया के उपाध्यक्ष सुधीर सिंह ने अपनी मां चंद्रा एक्सक्लुसिव के नाम आज रथ यात्रा के शुभ मौके पर बिल्डिंग का ड्रीम प्रोजेक्ट लांच किया है. इस मौके पर किए गए भूमिपूजन में एसिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, ब्रह्मर्षि समाज के अध्यक्ष कर्नल आरपी सिंह, पूर्व डीएसपी अरविंद कुमार समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे. एस टाइप से नगर निगम जानेवाले मार्ग में स्थित इस ड्रीम प्रोजेक्ट में कुल 16 फ्लैट 2 और 3 बीएचके के होंगे. सारे फ्लैट अत्याधुनिक तकनीक से तैयार किए जाएंगे, इस प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए एसिया उपाध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में पार्किंग, रेन वाटर हार्वेस्टिंग के साथ 24 घंटे पानी और बिजली की सुविधाएं, लिफ्ट की व्यवस्था के साथ एक अत्याधुनिक सोसाइटी का निर्माण करना है. इस प्रोजेक्ट को जानेमाने आर्किटेक्चर पुण्यार्क डेवोलोपर्स के द्वारा डिजाइन किया गया है. प्रोजेक्ट में सारे उपकरण ख्यातिप्राप्त लगाए जा रहे हैं. आज भूमिपूजन के मौके पर अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र ओढाकर किया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  SIR 2026 के लिए 30 सितंबर अंतिम तिथि, नाम जोड़ने और सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

You may have missed