बिग बॉस 20 में माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच तीखी बहस, प्रोमो हुआ जारी

Advertisements

मनोरंजन : रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच किचन में तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। प्रोमो के मुताबिक, आम्रपाली खाना बना रही होती हैं, तभी माही उनसे दाल चढ़ाने के लिए कहती हैं। इस पर आम्रपाली नाराजगी जताते हुए कहती हैं कि उन्हें अपना काम पता है। माही भी ऊंची आवाज में जवाब देती हैं कि उन्हें पता है कि आम्रपाली को अपना काम पता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बहस आगे बढ़ने पर आम्रपाली कहती हैं कि माही उनसे पांच बार दाल चढ़ाने के लिए कह चुकी हैं और उन्हें अपना काम पता है। इस पर माही जवाब देती हैं कि दूसरे लोग उनसे शिकायत करते हैं कि खाना देर से बन रहा है। आम्रपाली गुस्से में कहती हैं कि माही बिना वजह उन्हें कुछ नहीं कहें। प्रोमो में दोनों एक-दूसरे से नाराजगी जताती नजर आ रही हैं। इस विवाद का आगे क्या रूप होगा, यह शो के आगामी एपिसोड में पता चलेगा।

About The Author

See also  25 साल बाद फिर साथ दिखेंगे करीना कपूर और ऋतिक रोशन, करण जौहर ने शेयर किया वीडियो

You may have missed