पांच साल बाद लोकायुक्त की नियुक्ति, पूर्व जज ने ली शपथ

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : राज्य में पांच साल से खाली पड़े लोकायुक्त पद पर आखिरकार नियुक्ति हो गई। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को पूर्व हाई कोर्ट जज न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता को नए लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। यह पद जून 2021 से रिक्त था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

लोक भवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने नियुक्ति पत्र पढ़कर सुनाया, जिसके बाद राज्यपाल ने औपचारिक रूप से उन्हें पद की शपथ दिलाई। यह नियुक्ति झारखंड हाई कोर्ट के उस निर्देश के बाद की गई, जिसमें राज्य सरकार को लोकायुक्त समेत अन्य संवैधानिक पदों को 10 दिनों के भीतर भरने का आदेश दिया गया था।

न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता ने 1997 में अपने न्यायिक करियर की शुरुआत की थी। वे 2013 में झारखंड हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश बने और 30 मई 2021 को सेवानिवृत्त हुए। समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री राधा कृष्ण किशोर और दीपिका पांडेय सिंह, राज्यसभा सांसद महुआ माजी तथा डीजीपी तदाशा मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

See also  स्टाइपेंड और स्थायी नौकरी की मांग तेज, पारा मेडिकल छात्रों ने आंदोलन का किया ऐलान

Thanks for your Feedback!

You may have missed