शिक्षकों की ट्रेनिंग में नया फोकस, NCF-SE 2023 पर हुई अहम कार्यशाला

0
Advertisements

जमशेदपुर : टेल्को स्थित हिल टॉप स्कूल में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF-SE 2023) पर आधारित दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को नए शैक्षणिक ढांचे और सीखने के परिणामों की बेहतर समझ देना था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यशाला का संचालन जेसीईआरटी के फैकल्टी सदस्य और सेंटा एसोसिएट डॉ. चिरंजीत नाथ ने किया। इसमें जमशेदपुर, रांची, चक्रधरपुर, खड़गपुर, प्रयागराज और ओडिशा से कुल 36 शिक्षकों ने भाग लिया।

इस दौरान शिक्षकों को प्रमुख दक्षताओं, सीखने के परिणामों और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और छात्रों के समग्र विकास के लिए शिक्षकों को तैयार करना था।

About The Author

See also  आदित्यपुर नगर निगम की अनदेखी से खरकाई के अस्तित्व पर मंडराया संकट, प्रतिबंधित 100 मीटर के दायरे में डंप किया जा रहा कचरा, NGT के नियमों की उड़ रही धज्जियां; बीमारी और हादसों की आशंका से सहमे लोग

Thanks for your Feedback!

You may have missed