सिदगोड़ा में मकान में ताला लगाकर गांव जाना पड़ा महंगा

0
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर सिदगोड़ा क्रॉस रोड नंबर 12 के रहने वाले राहुल वर्मा को मकान बंद करके गांव चले जाना खासा महंगा पड़ा है. उनके घर से चोरों ने नकदी और जेवरात पर अपना हाथ साफ कर लिया. घटना की जानकारी उन्हें एक दिनों पूर्व ही पड़ोसियों ने दी थी. इसके बाद वे सपरिवार आज लौट आए. इसके बाद देखा मकान का दरवाजा खुला हुआ और मकान के भीतर के सभी सामान बिखरे पड़े हुए हैं. इसके बद उन्होंने घटना की जानकारी सिदगोड़ा थाने पर जाकर दी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सूचना पर पुलिस पहुंची और घटना की जांच कर रही है. मामले में पुलिस अपने मुखबीरों को लगाकर चोरों की जानकारी हासिल करने में जुटी हुई है. राहुल का कहना है कि 27 सितंबर को गांव चले गए थे. इस बीच पड़ोसियों को मकान पर नजर रखने के लिए कहा था. घटना की जानकारी भी पड़ोसियों ने ही राहुल को दी. इसके बाद वे शहर पहुंचे.

About The Author

See also  सड़क निरीक्षण के बाद चाय-पकौड़ी की दुकान पर रुके हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन ने खुद बनाई चाय

Thanks for your Feedback!

You may have missed