आकाशीय बिजली का कहर! झारखंड में 8 की मौत, येलो अलर्ट के बीच मौसम विभाग की चेतावनी से बढ़ी चिंता

रांची : झारखंड में मौसम ने एक बार फिर कहर बरपाया है। राज्य के अलग-अलग इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है। कई अन्य लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। यह घटनाएं पिछले 24 घंटे के भीतर अलग-अलग जिलों में सामने आई हैं, जिससे पूरे राज्य में दहशत का माहौल है।


मौसम विभाग ने राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई इलाकों में खराब मौसम की स्थिति बनी रह सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और खेतों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। प्रशासन भी हालात पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर राहत व बचाव कार्य तेज किए जा रहे हैं.


