बालू से लदा ट्रैक्टर जब्त, घाटशिला एसडीओ की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Advertisements

Advertisements

Advertisements

चाकुलिया : चाकुलिया क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के निर्देश पर की गई, जिसके बाद इलाके में अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।
Advertisements

Advertisements

जानकारी के अनुसार, गश्ती के दौरान प्रशासनिक टीम ने संदिग्ध ट्रैक्टर को रोका। जांच के दौरान वाहन में बालू लदा पाया गया और चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थाना को सौंप दिया गया।
प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


