सिक्किम टनल हादसे में मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Advertisements

चाईबासा : सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन टनल हादसे में पश्चिमी सिंहभूम जिले के मसीह बरजो की मौत हो गई। वह कुमसिंग मदुरा गांव के रहने वाले थे। हादसे के बाद उनके परिवार में मातम छा गया है। पत्नी मंगरी बरजो का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।बताया गया कि सिक्किम के समरदुंग इलाके में एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन हेड रेस टनल में गैस रिसाव के बाद विस्फोट हुआ था। इस हादसे में झारखंड के चार मजदूरों की जान चली गई, जिनमें पश्चिमी सिंहभूम के मसीह बरजो भी शामिल थे। मृतक मजदूर अन्य साथियों के साथ काम करने के लिए सिक्किम गए थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

हादसे की खबर मिलने के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिवार के लोगों ने बताया कि मसीह बरजो घर की जिम्मेदारी संभालते थे। उनकी मौत से परिजनों के सामने जीवन-यापन की चिंता बढ़ गई है।

About The Author

See also  प्रतीक अग्रवाल बने युवा इकाई के अध्यक्ष, ऋषि जालान महासचिव और केशव गोयल कोषाध्यक्ष चुने गए

You may have missed