इस सत्र नहीं होगी लाइफ साइंस की सीधी पढ़ाई, सीटें बॉटनी-जूलॉजी में बंटेंगी

Advertisements

रांची : रांची विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर पर इस सत्र में लाइफ साइंस विषय की पढ़ाई सीधे तौर पर नहीं होगी। राज्य सरकार ने बॉटनी और जूलॉजी की जगह लाइफ साइंस विषय को मंजूरी दी है, लेकिन मौजूदा सत्र में लाइफ साइंस के लिए स्वीकृत सीटों को बॉटनी और जूलॉजी में बांटकर नामांकन लिया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जिन कॉलेजों में सरकार ने लाइफ साइंस के लिए सीटें निर्धारित की हैं, वहां कुल सीटों में आधी सीटें बॉटनी और आधी जूलॉजी के लिए होंगी। विद्यार्थी अपनी पसंद के अनुसार इन दोनों में से किसी एक विषय का चयन कर सकेंगे।

रांची विश्वविद्यालय में अगले सत्र से लाइफ साइंस विषय के नाम से ही नामांकन लिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को जानकारी दे दी है और जल्द ही इसकी सूचना उच्च शिक्षा निदेशालय को भी भेजी जाएगी।

 

About The Author

See also  जरूरतमंद और मेधावी स्कूली बच्चों को 2 लाख 33 हजार 300 रुपये की मदद, 11 स्कूलों के विद्यार्थियों को मिले चेक

You may have missed