रिम्स डॉक्टर्स कॉलोनी की सड़क धंसी, स्कूल बसों और वाहनों की आवाजाही प्रभावित

रांची : रिम्स डॉक्टर्स कॉलोनी की सड़क बीच से टूटकर धंस गई है, जिससे कॉलोनी में आने-जाने वाले वाहनों को परेशानी हो रही है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल बसों को हो रही है, जो मुश्किल से कॉलोनी तक पहुंच पा रही हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण यहां रहने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों को भी अपने वाहनों से अस्पताल आने-जाने में समस्या हो रही है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भारी वाहन की आवाजाही के कारण सड़क धंस गई। डॉक्टरों और कर्मचारियों ने मांग की है कि डॉक्टर्स कॉलोनी में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। उनका कहना है कि सड़क पहले से कमजोर थी और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण इसकी स्थिति और खराब हो गई।
स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क का जल्द निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय पर मरम्मत नहीं हुई तो आवागमन की समस्या और बढ़ सकती है।


