बच्चों के लिए पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी ओपीडी 7 सितंबर से शुरू, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगी इलाज

Advertisements

रांची : सदर अस्पताल में बच्चों के मस्तिष्क संबंधी रोगों के इलाज के लिए पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी ओपीडी 7 सितंबर से शुरू होगी। सरकारी अस्पतालों में झारखंड की यह पहली पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी सेवा होगी। रिम्स सहित राज्य के किसी भी मेडिकल कॉलेज में अभी विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं। नई ओपीडी शुरू होने से मिर्गी, सेरेब्रल पाल्सी, ऑटिज्म और बच्चों के बौद्धिक विकास में देरी जैसी बीमारियों के इलाज के लिए परिजनों को महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

अस्पताल प्रबंधन ने डीएम न्यूरोलॉजी की डिग्रीधारक पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजिस्ट डॉ प्रियंका साहू को नियुक्त किया है। ओपीडी सोमवार और बुधवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित होगी। अब तक बड़ों की न्यूरोलॉजी ओपीडी में सेवा दे रहे डॉ संजीव और डॉ आरिफ ही बच्चों की न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का इलाज करते थे, लेकिन अब बच्चों को विशेषज्ञ डॉक्टर की सेवा मिलेगी।

अस्पताल प्रबंधन पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी ओपीडी को स्थापित करने की प्रक्रिया में जुटा है और इसे 7 सितंबर से संचालित किया जाएगा।

 

About The Author

See also  कोलकाता के मंदिर की तर्ज पर बनेगा दुर्गापूजा पंडाल, 15 फुट ऊंची होगी मां दुर्गा की प्रतिमा

You may have missed