29 को निकलेगा लक्ष्मी नारायण महायज्ञ जलभरी यात्रा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बिक्रमगंज (रोहतास):- श्री त्रीडंडी स्वामी जी महाराज के परम शिष्य लक्ष्मी प्रपन्ना श्री जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के सूर्यपूरा प्रखंड में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ गुरुवार से प्रारंभ हुई। यह यज्ञ प्रखंड क्षेत्र के अगरेड खुर्द गांव में आयोजित है जो भारत के प्रसिद्ध संत श्री जीयर स्वामी जी महाराज के तत्वाधान में किया जा रहा है। यज्ञ आयोजन समिति के द्वारा इसके कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बतलाया गया कि 25 दिसंबर को संत महात्माओं का आगमन होगा और कथा प्रवचन शुरू हो जाएगा। वही 29 दिसंबर को श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का जल यात्रा प्रातः 10:00 बजे से शुरू होगी। 30 दिसंबर को श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का प्रारंभ हो जाएगा जिसका समापन पूर्णहुती एवं भंडारे के साथ 3 जनवरी 2026 को किया जाएगा। आयोजकों के द्वारा बताया गया कि इस महायज्ञ में दूर-दूर से संत और कथावाचक आ रहे हैं जहां बिहार सहित दूसरे प्रदेश के साधु महात्माओं का भी आगमन होने वाला है। विदित हो कि सनातन धर्म में यज्ञ का बहुत बड़ा महत्व होता है और यह एक आस्था के चरम व्रत के तौर पर भी देखा जाता है जहां पुरुष महिला सहित सभी तरह के लोग श्रद्धालु के रूप में शामिल होते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!