ट्रायल के दौरान 13 करोड़ का रोप-वे गिरा, रोहतास में न्यू ईयर पर उद्घाटन की तैयारी थी

0
Advertisements

बिहार :- रोहतास जिले में पर्यटन विकास की बड़ी योजना उस वक्त सवालों के घेरे में आ गई, जब 13 करोड़ रुपये की लागत से बना रोप-वे ट्रायल के दौरान ही धराशायी हो गया। हैरानी की बात यह है कि इस रोप-वे को न्यू ईयर के मौके पर आम लोगों के लिए शुरू करने की तैयारी चल रही थी, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रायल रन के दौरान ट्रॉली का वजन दोनों पिलर्स नहीं संभाल पाए, जिसके कारण संतुलन बिगड़ा और रोप-वे सिस्टम गिर गया। हादसे के वक्त मौके पर तकनीकी कर्मचारी मौजूद थे, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, रोप-वे को पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने की योजना थी और इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तेजी से काम चल रहा था। लेकिन ट्रायल के दौरान ही संरचना का फेल हो जाना निर्माण गुणवत्ता और तकनीकी जांच पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पूरे प्रोजेक्ट की तकनीकी जांच और जिम्मेदार एजेंसी की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह हादसा न्यू ईयर के दिन, पर्यटकों की मौजूदगी में होता, तो एक बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था। अब सवाल यह उठ रहा है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया गया।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed