लैपटॉप चोरी का खुलासा, MGM मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार

Advertisements

जमशेदपुर : MGM मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल से लैपटॉप चोरी के मामले में पुलिस ने मानगो गुरुद्वारा रोड निवासी 30 वर्षीय पवन कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर Dell कंपनी का चोरी हुआ लैपटॉप उसके घर से बरामद किया। मामला हॉस्टल के कमरा नंबर 403 में रहने वाले सर्वेश मीणा के लैपटॉप चोरी होने से जुड़ा है। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य, CCTV फुटेज और सूचना के आधार पर पुलिस पवन तक पहुंची।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पूछताछ में पवन ने चोरी की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, वह पहले Blinkit में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। 28 मार्च की रात डिलीवरी देने हॉस्टल पहुंचने के दौरान उसने एक कमरा खुला देखा। कमरे में लैपटॉप नजर आने पर उसने उसे अपने बैग में रख लिया और बाद में घर ले जाकर अलमारी में छिपा दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और लैपटॉप बरामद कर लिया।

About The Author

See also  जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक में खुलासा, प्रिंटिंग प्रेस से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर व्हाट्सऐप पर भेजी

You may have missed