NCC कैडेट्स के लिए बड़ा मौका, सेना में अफसर बनने की राह समझाने वाला सेमिनार आयोजित

Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में 37 झारखंड बटालियन एनसीसी और विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में ‘ऑफिसर कैरियर अवेयरनेस’ सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स को भारतीय सशस्त्र सेना में कमीशंड ऑफिसर के तौर पर करियर के अवसरों की जानकारी देना था। इसमें करीब 100 छात्राओं ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता कैप्टन निखिल ने चयन प्रक्रिया और एसएसबी की तैयारी के लिए व्यवस्थित रणनीति अपनाने की सलाह दी।विशेष अतिथि कैप्टन अदिति यादव ने अपने अनुभव साझा कर छात्राओं को प्रेरित किया। वह आर्टिलरी रेजिमेंट में कमीशन पाने वाली चुनिंदा महिला अधिकारियों में शामिल हैं। मैडम मोनिका ने भी छात्राओं के सवालों और शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम का संचालन सीटीओ डॉ. रूपाली पात्रा ने किया, जबकि कई शिक्षकों और कैडेट्स ने आयोजन में सहयोग दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  जर्जर स्कूल भवनों का तत्काल निरीक्षण कराएं, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

You may have missed