वास्तु विहार नदी किनारे तालाब को भर रहा जमीन माफिया, अंचल कार्यालय में शिकायत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट कॉलोनी स्थित वास्तु विहार के पास ईंट भट्ठा के बगल में एक तालाब को ईंट के टुकड़ों से भरने का मामला सामने आया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने अंचल कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक कथित दबंग जमीन माफिया द्वारा तालाब को पाटकर प्लॉटिंग करने की तैयारी की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वास्तु विहार इलाके में इन दिनों बड़े पैमाने पर सरकारी जमीन की घेराबंदी कर अवैध कब्जा किया जा रहा है, जिससे आम लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

इसी क्रम में कामधेनु अपार्टमेंट के बगल में भी सरकारी जमीन पर एक मैरेज हॉल का निर्माण किया जा रहा है। इस मामले में भी स्थानीय निवासियों ने अंचलाधिकारी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अविलंब जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा सरकारी जमीन और जल स्रोतों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है। वहीं, अंचल कार्यालय द्वारा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

About The Author

See also  मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, बाढ़ में युवक की मौत; कई रास्ते बंद, आज भी बारिश का अलर्ट

Thanks for your Feedback!