इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर लव ट्रैप में फंसाकर किडनैप… 6 लाख की फिरौती से सनसनी, गैंग का खुलासा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नालंदा :जिले में सोशल मीडिया के जरिए युवकों को फंसाकर अपहरण करने वाले एक लव ट्रैप गैंग का खुलासा हुआ है। शेखपुरा के पांची गांव निवासी 22 वर्षीय विक्रम कुमार को इंस्टाग्राम पर एक युवती ने पहले दोस्ती और प्रेम के जाल में फंसाया, फिर 28 अप्रैल की रात चोरसुआ मोड़ पर मिलने के बहाने बुलाकर उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके पिता से 6 लाख रुपये की फिरौती मांगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापेमारी शुरू की। दबाव बढ़ने पर बदमाश युवक को पावापुरी फ्लाईओवर के पास छोड़कर फरार हो गए, जिसके बाद उसे सुरक्षित बरामद कर लिया गया। जांच में सामने आया कि युवती ने अपने बॉयफ्रेंड और अन्य साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी।

पुलिस ने मामले की मुख्य आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना ने सोशल मीडिया के जरिए बढ़ रहे लव ट्रैप और अपराध के मामलों को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है, साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है।

About The Author

See also  चार शहरों में दौड़ेंगी 400 इलेक्ट्रिक बसें, हर शहर को मिलेंगी 100; केंद्र से राशि मांगेगी सरकार

Thanks for your Feedback!

You may have missed