फार्मर आईडी में बक्सर का शानदार प्रदर्शन, पूरे बिहार में हासिल किया तीसरा स्थान… प्रशासन को मिला बड़ा सम्मान

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बक्सर :फार्मर रजिस्ट्री और फार्मर आईडी योजना के क्रियान्वयन में बक्सर जिले ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पूरे बिहार में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने जिला पदाधिकारी साहिल को 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

फार्मर आईडी के जरिए किसानों का डेटा डिजिटल किया जा रहा है ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से पात्र किसानों तक पहुंच सके। इस व्यवस्था को जमीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से लागू करने में बक्सर प्रशासन ने तेजी दिखाई, जिसके चलते जिले को यह उपलब्धि मिली। जिला प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय सामूहिक प्रयासों को दिया है। अधिकारियों के अनुसार, प्रखंड, अंचल और पंचायत स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग और कृषि विभाग की सक्रिय भागीदारी के कारण यह परिणाम संभव हुआ। इस प्रदर्शन से उम्मीद है कि आने वाले समय में अन्य जिलों को भी बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलेगी.

About The Author

See also  पूर्व CMPDI जीएम पर हमला, चॉपर निकालते ही भागे हमलावरों से मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed