बंगाल चुनाव में नतीजों के बाद भी हो सकता है रिपोल, चुनाव आयोग के फैसले से मचा सियासी हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

KOLKATA: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। चुनाव आयोग ने संकेत दिए हैं कि कुछ परिस्थितियों में नतीजे आने के बाद भी कुछ मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान (रिपोल) कराया जा सकता है। इस संभावना को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, दक्षिण 24 परगना जिले के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के दौरान अनियमितताओं और शिकायतों के बाद 15 बूथों पर पहले ही रिपोल का आदेश दिया गया है। इनमें 11 बूथ मग्राहाट पश्चिम और 4 बूथ डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में शामिल हैं।

चुनाव आयोग का कहना है कि यदि आगे भी किसी बूथ पर मतदान प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ी या तकनीकी खामी सामने आती है, तो नतीजों के बाद भी कानूनी प्रावधानों के तहत दोबारा मतदान कराया जा सकता है। इस फैसले को लेकर राज्य में सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed