कोलकाता पुलिस को हाई-टेक बनाने की तैयारी, दिल्ली पुलिस मॉडल से सीख पर तेज हुई प्रक्रिया

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : कोलकाता पुलिस अपने कामकाज को और आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। हाल ही में सामने आए रिपोर्ट और पुलिस विभाग की आंतरिक समीक्षा में यह संकेत मिला है कि फोर्स को हाई-टेक सिस्टम, डिजिटल इन्वेस्टिगेशन और स्मार्ट पुलिसिंग मॉडल की ओर तेजी से अपग्रेड किया जा रहा है। इस बदलाव के तहत अन्य राज्यों, खासकर दिल्ली पुलिस के तकनीकी और साइबर इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल का अध्ययन किया जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सूत्रों के अनुसार, पुलिस विभाग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर फॉरेंसिक, सीसीटीवी नेटवर्क और डेटा एनालिटिक्स जैसी आधुनिक तकनीकों को और मजबूत करने पर काम कर रहा है। इसका उद्देश्य अपराध जांच को तेज, सटीक और पारदर्शी बनाना है। शहर में पहले से ही बड़े पैमाने पर कैमरा नेटवर्क और एएनपीआर सिस्टम जैसी तकनीकें इस्तेमाल हो रही हैं, जिन्हें और विस्तार देने की योजना है।

वहीं, हाल के वर्षों में दिल्ली पुलिस ने एआई, साइबर क्राइम यूनिट और डिजिटल इन्वेस्टिगेशन सिस्टम को तेजी से विकसित किया है, जिसे मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। इसी तरह की क्षमताएं कोलकाता पुलिस में भी लागू करने की दिशा में तैयारी चल रही है, ताकि बढ़ते साइबर अपराध और आधुनिक अपराध पैटर्न से बेहतर तरीके से निपटा जा सके.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed