जंतर मंतर पर बुलाई गई ‘किसान महापंचायत’, गाजीपुर बॉर्डर पर हिरासत में किसान

0
Advertisements

गाजीपुर (पंडित सुधांशु तिवारी):- दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसान ‘महापंचायत’ का आह्वान किया गया है. जिसमें भाग लेने के लिए विभिन्न राज्यों से सैकड़ों किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं. हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस महापंचायत की अनुमति नहीं दी है. इस बीच दिल्ली और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने प्रदर्शकारी किसानों को हिरासत में लिया है.उधर संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि जंतर मंतर पर आज का विरोध एसकेएम का आह्वान नहीं है. जबकि कुछ किसान संघ जो 2020-21 के किसानों के विरोध के दौरान एसकेएम का हिस्सा थे, वही इसका आयोजन कर रहे हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जंतर मंतर पर जुटे राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के प्रमुख शिवकुमार कक्का ने कहा, ‘सरकार हमारी 9 सूत्रीय मांगों को पूरा करे. उन्होंने यह भी कहा कि एमएसपी पर सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए. लखीमपुर मामला भी इन्हीं में शामिल है. इन 9 मांगों को लेकर किसान संगठनों का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और पंचायत आज शाम 4 बजे तक होगी. इसके बाद किसान नेता ये ज्ञापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपेने जाएंगे.

लखीमपुर खीरी नरसंहार के पीड़ित किसान परिवारों को इंसाफ, जेलों में बंद किसानों की रिहाई व नरसंहार के मुख्य दोषी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी की गिरफ्तारी की जाए.स्वामीनाथन आयोग के C2+50% फॉर्मूले के अनुसार MSP की गारंटी का कानून बनाया जाए.देश के सभी किसानों को कर्जमुक्त किया जाए.बिजली बिल 2022 रद्द किया जाए.गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाए और गन्ने की बकाया राशि का भुगतान तुरन्त किया जाए.भारत WTO से बाहर आये और सभी मुक्त व्यापार समझौतों को रद्द किया जाए.किसान आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए सभी मुकदमे वापस लिए जाएं.प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के बकाया मुआवजे का भुगतान तुरन्त किया जाए.अग्निपथ योजना वापिस ली जाए.

See also  चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से कोल्हान में बारिश, तीन जिलों में येलो अलर्ट

ट्रैफिक पुलिस ने इन रास्तों से बचने को कहा

वहीं ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर वाहन चालकों से किसानों की महापंचायत के कारण टॉलस्टॉय मार्ग, संसद मार्ग, जनपथ रोड, अशोक रोड, कनॉट प्लेस के बाहरी सर्किल, बाबा खडग़ सिंह मार्ग और पंडित पंत मार्ग से यात्रा करने से बचने की सलाह दी है.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed