गणेश का करीबी मोनू को गोली मारने में कन्हैया गैंग के आशीष का आ रहा है नाम

0
Advertisements

जमशेदपुर :  बागबेड़ा थाना से ठीक सटे विजय कुमार उर्फ मोनू के घर में घुसकर गोली मारने के मामले में कन्हैया सिंह गैंग के आशीष का नाम सामने आ रहा है. इसके अलावा भी मामले में अन्य तीन आरोपी है जिसकी जानकारी पुलिस टीम ले रही है. मोनू सिंह शहर के गणेश सिंह का आदमी है. मोनू पर पूर्व मे एक मामला दर्ज है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कन्हैया के घर के बगल मे रहता है आशीष

आशीष तिवारी की बात करें तो वह कन्हैया सिंह के घर के ठीक बगल में ही प्रधान टोला में रहता है. जमीन विवाद को लेकर मोनू को गोली मारी गई है. घटना के बाद पुलिस ने मोनू के घर से डीबीआर को जब्त कर लिया है. उसके हिसाब से ही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद खुद सिटी एसपी मौके पर पहुंचे थे. साथ ही पुलिस अपने मुखबिरो से भी मामले की टोह ले रही है.

एक महिला और एक मिस्त्री को भी लगी गोली

बाइक सवार बदमाश मोनू को गोली मारने गए थे, लेकिन बीच में पड़ोस की एक महिला और एक मिस्त्री सामने आ गया था. ऐसे में वे दोनों भी गोली का शिकार हो गए.

 

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed