ज्योति कुमारी का वार्ड संख्या 34 में जनसंपर्क तेज…मिल रहा है जन समर्थन

0
Advertisements

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 34 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। पार्षद पद की उम्मीदवार ज्योति कुमारी ने जनसंपर्क अभियान को धार देते हुए घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन मांगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

अलमारी चुनाव चिन्ह और क्रमांक संख्या 01 के साथ मैदान में उतरी ज्योति कुमारी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने खुद को शिक्षित, ईमानदार, कर्मठ एवं संघर्षशील उम्मीदवार बताते हुए कहा कि वार्ड के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

जनसंपर्क के दौरान उन्हें महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों का समर्थन मिल रहा है। समर्थकों ने दावा किया कि इस बार वार्ड 34 में बदलाव की लहर है और जनता विकास के मुद्दे पर मतदान करेगी।

ज्योति कुमारी ने कहा कि यदि उन्हें अवसर मिलता है तो पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अलमारी चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनाएं।

About The Author

See also  Jamshedpur: फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भागने के दौरान एक का पैर टूटा

Thanks for your Feedback!

You may have missed