काला बिल्ला लगाकर जूनियर डॉक्टरों का विरोध, स्टाइपेंड बढ़ाने को 6 अप्रैल तक अल्टीमेटम

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। डॉक्टरों ने राज्य सरकार को 6 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया है और चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर इसके बाद राज्यभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जूनियर डॉक्टर राघवेंद्र ने बताया कि अन्य राज्यों में डॉक्टरों को 1 लाख रुपये से अधिक स्टाइपेंड मिलता है, जबकि झारखंड में उन्हें केवल 58,000 रुपये ही दिए जा रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि वे कई वर्षों से स्वास्थ्य सचिव, स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग उठा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि यदि उन्हें हड़ताल पर जाना पड़ा, तो स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने वाले असर की जिम्मेदारी राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग की होगी।

About The Author

See also  72 सेवानिवृत्त शिक्षक और 75 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, शिक्षा-संस्कार और संगठन मजबूत करने का संदेश

Thanks for your Feedback!

You may have missed