छात्रों से सीधे संवाद में डीसी ने बताए सफलता के मंत्र, सम्मानित हुए मेधावी

0
Advertisements

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में “जाने अपने जिला प्रशासक” कार्यक्रम के तहत उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने “भविष्य की चुनौतियां और सफलता” विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के मूल मंत्र बताए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

डीसी ने कहा कि सीमित संसाधन या ग्रामीण पृष्ठभूमि कभी भी सफलता में बाधा नहीं बनते। उन्होंने मजबूत इच्छाशक्ति, ईमानदारी, निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच को सफलता की कुंजी बताया और छात्रों को चुनौतियों को अवसर के रूप में देखने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से समाज और देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील भी की।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपने सवाल और विचार साझा किए, जिससे उन्हें नई दिशा मिली। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया तथा कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चन्द्र, प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी, बीडीओ यूनिका शर्मा सहित कई अधिकारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

About The Author

See also  युवा कारोबारी निशार सल्लोकी हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता अशोक सिंह रायब को जेल, सरायकेला सदर अस्पताल की भूमिका पर जांच

Thanks for your Feedback!

You may have missed