72 सेवानिवृत्त शिक्षक और 75 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, शिक्षा-संस्कार और संगठन मजबूत करने का संदेश

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

हाता : राजनगर प्रखंड के चालियामा में सूंढी समाज उत्थान समिति पोटका सह राजनगर की वार्षिक साधारण सभा आयोजित हुई। ग्राम प्रधान रविन्द्र नाथ मंडल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान 72 सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और मैट्रिक व इंटरमीडिएट के 75 प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। 12 विद्यार्थियों को विभिन्न वर्ग और संकाय में सर्वाधिक अंक लाने पर चांदी की कलम भी दी गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

समिति के अध्यक्ष सोमेन मंडल ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए शिक्षा, संस्कार और संगठन को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल ने भी शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सेवानिवृत्त शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और शॉल, जबकि प्रतिभावान विद्यार्थियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में समिति के वार्षिक आय-व्यय का ब्योरा भी प्रस्तुत किया गया। समाज में संस्कार, संगठन विस्तार, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई। स्वागत गीत और कविता पाठ ने भी कार्यक्रम को खास बनाया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों और समाज के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

About The Author

You may have missed