32 टीमों के महासंग्राम में अर्पित स्पोर्टिंग क्लब बना चैंपियन, भानिया स्पोर्टिंग क्लब उपविजेता

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : भुइयांडीह दुर्गापूजा मैदान में शहीद कालीपदो भुईयां की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में बागुनहातु की अर्पित स्पोर्टिंग क्लब ने खिताब अपने नाम किया। अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति और सेंट्रल भीम बिरसा मुंडा फुटबॉल अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की कुल 32 टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधायक पूर्णिमा साहू और पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां समेत कई अतिथि मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

फाइनल के बाद अर्पित स्पोर्टिंग क्लब बागुनहातु को प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 साइकिल, शील्ड और ट्रॉफी दी गई। सीतारामडेरा की भानिया स्पोर्टिंग क्लब उपविजेता रही और उसे 9 साइकिल, शील्ड व ट्रॉफी मिली। तीसरे स्थान पर जगन्नाथ एफसी बर्मामाइंस को 7 साइकिल, शील्ड और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि चौथे स्थान पर रही भुईयां समाज विकास समिति सीतारामडेरा को साइकिल, जर्सी, शील्ड और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

टूर्नामेंट में चार महिला टीमों के बीच प्रदर्शनी मैच भी आयोजित किया गया, जिसमें महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है और उन्हें उचित मंच व मार्गदर्शन मिलने पर वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकती हैं। उन्होंने सरकार से ग्रामीण खिलाड़ियों के लिए बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने पर गंभीरता से काम करने की बात कही।

About The Author

You may have missed