17 लाख में बनेगा काशी विश्वनाथ जैसा भव्य पंडाल, बंगाल के कारीगर देंगे सिदगोड़ा को बनारस की झलक

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर में दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। न्यू सिदगोड़ा दुर्गा एवं काली पूजा समिति इस बार श्रद्धालुओं के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल तैयार करा रही है। समिति का उद्देश्य मां दुर्गा के दर्शन के साथ श्रद्धालुओं को काशी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का अनुभव कराना है। सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ पारंपरिक तरीके से बांस गाड़कर पंडाल निर्माण का शुभारंभ किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

समिति के मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह के अनुसार पंडाल निर्माण पर करीब 17 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसे आकर्षक स्वरूप देने के लिए पश्चिम बंगाल से अनुभवी कारीगरों की टीम बुलाई गई है। कारीगर काशी विश्वनाथ मंदिर की स्थापत्य कला और भव्यता को पंडाल में उतारने में जुटे हैं। विद्युत सज्जा और अंदरूनी साज-सज्जा को भी खास बनाया जाएगा, ताकि पूरा परिसर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने।

न्यू सिदगोड़ा दुर्गा एवं काली पूजा समिति वर्ष 1953 से लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही है। पिछले सात दशकों से अधिक समय से समिति हर वर्ष अलग थीम के जरिए श्रद्धालुओं को कुछ नया दिखाने का प्रयास करती रही है। इस बार काशी विश्वनाथ मंदिर की थीम के कारण सिदगोड़ा का पूजा पंडाल शहर और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आकर्षण बनने की तैयारी में है।

About The Author

You may have missed