JPSC PT की आंसर-की जारी, आपत्ति दर्ज करने का मौका 24 अप्रैल तक, अभ्यर्थियों में बढ़ी हलचल

0
Advertisements

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 की मॉडल आंसर-की जारी कर दी है। यह परीक्षा 19 अप्रैल को राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुई थी। अब अभ्यर्थी आधिकारिक आंसर-की के जरिए अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंक का आकलन कर सकते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

आयोग ने आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए भी मौका दिया है। अभ्यर्थी 20 अप्रैल शाम 5 बजे से 24 अप्रैल शाम 5 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को प्रमाण के साथ निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा, अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं होंगी।

आयोग द्वारा प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम आंसर-की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर परिणाम घोषित होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे तय समय सीमा के भीतर ही अपनी आपत्तियां दर्ज कर लें।

About The Author

See also  7वें दीक्षांत समारोह में 224 मेधावी विद्यार्थियों को मिल रही उपाधियां

Thanks for your Feedback!

You may have missed