12 घंटे पानी बंद रहने का अलर्ट, पाइपलाइन मरम्मत को लेकर प्रशासन की चेतावनी, लोगों में बढ़ी चिंता

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : राजधानी में मंगलवार 21 अप्रैल को जल संकट की स्थिति बनने वाली है। रूक्का राइजिंग पाइपलाइन में लीकेज की मरम्मत और पुराने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) की सफाई के कारण शहर के बड़े हिस्से में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक जलापूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।इस दौरान बरियातू, रिम्स परिसर, रातू रोड, मेन रोड, लालपुर, कोकर, चुटिया, नामकुम, रेलवे स्टेशन समेत कई प्रमुख इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। मरम्मत कार्य के लिए विभिन्न स्थानों पर इंजीनियरों की टीम तैनात की गई है, ताकि निर्धारित समय में काम पूरा किया जा सके।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे पहले ही पानी का भंडारण कर लें, ताकि दैनिक कार्यों में परेशानी न हो। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में बेहतर जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह मरम्मत कार्य जरूरी है और असुविधा के लिए खेद जताया.

About The Author

See also  JPSC भर्ती अनियमितता मामले में पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते से CID की पूछताछ, OMR शीट और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त

Thanks for your Feedback!

You may have missed