खनिज संशोधन अधिनियम के विरोध में झामुमो का प्रदर्शन, 2000 से अधिक कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना

Advertisements

जमशेदपुर : केंद्र सरकार द्वारा लागू खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) शनिवार को जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगा। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार रात पोटका विधायक संजीव सरदार ने कार्यक्रम स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्किंग और लोगों के आवागमन की व्यवस्था की जानकारी ली। प्रदर्शन स्थल पर करीब 25 फीट चौड़ी और 80 फीट लंबी जगह में तैयारियां की जा रही हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

विधायक संजीव सरदार ने कार्यकर्ताओं से प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से करने को कहा, ताकि आम नागरिकों और राहगीरों को परेशानी न हो। उन्होंने प्रदर्शन में आने वाले वाहनों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। विधायक के अनुसार, नए अधिनियम के विरोध में झामुमो राज्यभर के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर रहा है। जमशेदपुर प्रखंड में लगभग दो हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है।

जमशेदपुर प्रखंड सचिव जगत मांडी के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र की करीब 55 पंचायतों से झामुमो कार्यकर्ता और समर्थक प्रदर्शन में शामिल होंगे। कार्यक्रम की व्यवस्था की जिम्मेदारी जगत मांडी और मिथुन चक्रवर्ती समेत अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं को दी गई है। निरीक्षण के दौरान बिरजू पात्रो, मनोहर हुसैन, मोहम्मद रहीम खान, शमीम आलम, गोकुल मांडी और पप्पू उपाध्याय समेत कई झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

About The Author

You may have missed