11 किलो के महाप्रसादी लड्डू की ₹71 हजार में लगी बोली, टूटा पिछले साल का रिकॉर्ड

Advertisements

जमशेदपुर : कीताडीह बॉयज क्लब के गणेशोत्सव में शुक्रवार को 11 किलो के महाप्रसादी लड्डू की नीलामी हुई। कीताडीह निवासी राम महतो ने सबसे अधिक ₹71 हजार की बोली लगाकर लड्डू अपने नाम किया। राम महतो ने कहा कि बप्पा के इस महाप्रसाद से घर में सुख-समृद्धि आती है और इसी आस्था के कारण उन्होंने यह बोली लगाई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

क्लब के अध्यक्ष बंटी सिंह ने बताया कि यह परंपरा पिछले आठ वर्षों से चली आ रही है। शुरुआत में पहली बार लड्डू की बोली ₹500 में लगी थी। क्लब के मुताबिक, पिछले चार वर्षों से बोली लगातार ₹50 हजार के पार जा रही है। वर्ष 2025 में लड्डू की बोली ₹70 हजार तक पहुंची थी, जबकि इस बार ₹71 हजार की बोली लगने से पिछला रिकॉर्ड टूट गया।

क्लब पदाधिकारियों के अनुसार, नीलामी से मिलने वाली पूरी राशि जरूरतमंद और असहाय परिवारों की मदद पर खर्च की जाएगी। इससे निर्धन बच्चों की पढ़ाई, बीमार लोगों के इलाज और कमजोर तबके की सहायता की जाएगी। शुक्रवार को दिनभर पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और लोगों ने पूजा कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

About The Author

See also  मानगो में प्रोफेसर के घर घुसे दो नकाबपोश बदमाश, एक पकड़ा गया, दूसरा फरार

You may have missed