टाटा स्टील के टिनप्लेट विस्तार प्रोजेक्ट में हादसा, मजदूर की मौत के बाद ₹20 लाख मुआवजे पर सहमति

Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील के टिनप्लेट विस्तार प्रोजेक्ट में शुक्रवार को हुए हादसे में ठेका मजदूर संजय शर्मा की मौत हो गयी, जबकि उनके साथी दिलीप शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गये। उनका टीएमएच के सीसीयू में इलाज चल रहा है और स्थिति गंभीर बतायी गयी है। कंपनी प्रबंधन के मुताबिक, बीएन दत्ता एजेंसी के मजदूर वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट वाली जगह पर टावर क्रेन के बेस पर शटरिंग लगाने का काम कर रहे थे, तभी दुर्घटना हुई। दोनों मजदूर बागबेड़ा के रहने वाले थे। कंपनी ने घटना पर दुख जताते हुए जांच के आदेश दिये हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

हादसे के बाद अस्पताल परिसर में भाजपा, कांग्रेस और झामुमो के नेता-कार्यकर्ता जुटे और ₹50 लाख मुआवजा तथा मृतक के एक आश्रित को स्थायी नौकरी देने की मांग की। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गुंजन यादव और कंपनी के सुरक्षा अधिकारी के बीच विवाद हुआ। कंपनी के सुरक्षाकर्मियों के गेट नहीं खोलने पर कांग्रेस नेता धक्का-मुक्की करते हुए अस्पताल से सटे कंपनी परिसर में पहुंच गये और धरने पर बैठ गये। करीब साढ़े पांच घंटे तक हंगामा चला।

रात 10:30 बजे पीड़ित परिवार को ₹20 लाख नकद मुआवजा देने पर सहमति बनी। नौकरी की जगह फैमिली स्कीम के तहत परिवार को हर महीने ₹25,000 पेंशन दी जायेगी। इसमें हर साल ₹1,000 की बढ़ोतरी होगी और पेंशन अगले 18 सालों तक मिलेगी, जो मजदूर की बची हुई नौकरी की अवधि है। परिवार को पीएफ और इंश्योरेंस की राशि भी अलग से मिलेगी।

About The Author

You may have missed