झारखंड के आम ने मारी विदेश में एंट्री, दुबई के Lulu स्टोर तक पहुंची अम्रपाली की मिठास
Advertisements

Advertisements

Advertisements

देवघर : झारखंड के देवघर और गुमला से पहली बार अम्रपाली किस्म के आम का निर्यात दुबई किया गया है। कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) की पहल पर 3 जुलाई को भेजी गई यह खेप दुबई के लुलु रिटेल स्टोर तक पहुंची है। इससे राज्य के आम उत्पादकों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Advertisements

Advertisements

दुबई के लुलु स्टोर्स में झारखंड के अम्रपाली आम की बिक्री शुरू होने से किसानों के लिए निर्यात के नए अवसर खुलेंगे। इस पहल का उद्देश्य राज्य के बागवानी उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाना और किसानों की आय बढ़ाने के साथ झारखंड के फलों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना है।

About The Author
See also डूरंड कप का रोमांच शुरू, उद्घाटन मुकाबले के लिए तैयार स्टेडियम, फुटबॉल प्रेमियों में उत्साह

