दिल्ली में झारखंड का डिजिटल दम, आज होंगे बड़े MoU; निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

Advertisements

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 में झारखंड का डिजिटल रोडमैप पेश करेंगे। इस दौरान राज्य की आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल गवर्नेंस और निवेश से जुड़ी भावी योजनाओं को देश-विदेश की करीब 100 प्रमुख टेक कंपनियों और निवेशकों के सामने रखा जाएगा। कार्यक्रम में गूगल और माइक्रोसॉफ्ट समेत कई बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बैठक के दौरान राज्य में न्यूक्लियर पावर प्लांट और गोड्डा में सीमेंट प्लांट स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। साथ ही रांची आईटी पार्क को पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर निवेश परियोजना के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में उद्योग, डिजिटल नवाचार और भविष्य की तकनीकों से जुड़े विभिन्न मसलों पर भी चर्चा होगी।

About The Author

See also  बंद जलापूर्ति योजनाओं को लेकर आंदोलन की तैयारी, 15 नवंबर को सम्मानित होंगे झारखंड आंदोलनकारी

You may have missed