झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 36 आईएएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए डीसी

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela (संजीव मेहता) : झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 36 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कई जिलों के उपायुक्त भी बदले गए हैं, जबकि कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इस फेरबदल के तहत पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा), देवघर, खूंटी, गढ़वा, हजारीबाग, गोड्डा और पाकुड़ समेत कई जिलों में नए उपायुक्तों की नियुक्ति की गई है. सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार राजीव रंजन को पूर्वी सिंहभूम का नया उपायुक्त बनाया गया है. वहीं मनीष कुमार को पश्चिमी सिंहभूम, शशि प्रकाश सिंह को देवघर, सौरभ कुमार भुवानिया को खूंटी और अनन्या मित्तल को गढ़वा का नया डीसी नियुक्त किया गया है. इसके अलावा हेमंत सती को हजारीबाग, लोकेश मिश्रा को गोड्डा तथा मेघा भारद्वाज को पाकुड़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है. राज्य सरकार ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में भी बदलाव किया है. कुछ अधिकारियों को सचिवालय में महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कई अधिकारियों को जिलों में प्रशासनिक कमान सौंपी गई है. माना जा रहा है कि आगामी विकास योजनाओं, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है. राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में इस फेरबदल को लेकर चर्चा तेज है. खासकर उन जिलों में जहां नए डीसी की नियुक्ति हुई है, वहां विकास कार्यों और प्रशासनिक कार्यशैली में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है. सरकारी सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में कुछ और विभागों में भी बदलाव संभव है. फिलहाल इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद सभी अधिकारियों को जल्द नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed