जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के पूर्व छात्राओं को पोर्टल पर ALUMNI पंजीकरण का आमंत्रण

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने अपनी पूर्व छात्राओं को जोड़ने के लिए ALUMNI विंग की शुरुआत की है। विश्वविद्यालय ने सभी पूर्व विद्यार्थियों से पोर्टल पर पंजीकरण कर अपनी जानकारी साझा करने की अपील की है। संस्थान का उद्देश्य पूर्व छात्राओं को एक मंच पर जोड़ना, पुराने संबंधों को मजबूत करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर नेटवर्क तैयार करना है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

वर्ष 1953 में कॉलेज के रूप में शुरू हुआ यह संस्थान वर्ष 2022 में जमशेदपुर महिला महाविद्यालय से विकसित होकर विश्वविद्यालय बना। यहां से शिक्षा प्राप्त हजारों छात्राएं आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देकर योगदान दे रही हैं। कुलपति प्रो. (डॉ.) इला कुमार के नेतृत्व में विश्वविद्यालय पूर्व छात्र विंग के माध्यम से पुराने विद्यार्थियों को फिर से संस्थान से जोड़ने की पहल की गई है।

विश्वविद्यालय ने पूर्व छात्राओं से www.jwu.ac.in पोर्टल के ALUMNI सेक्शन पर जाकर पंजीकरण फॉर्म भरने का आग्रह किया है, ताकि सभी से संपर्क बनाए रखा जा सके और संस्थान की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया जा सके।

About The Author

See also  रुपये लेने का वीडियो वायरल, तीन पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय कार्रवाई तेज

You may have missed