जम्मू कश्मीर में आईटीबीपी की बस पलटी , जवान घायल ,6 शहीद

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

 जम्मू कश्मीर :-  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के चंदनवाड़ी में आईटीबीपी के जवानों से भरी बस खाई में गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। बस मे तकरीबन 40  जवान सवार थे जिनमे  आईटीबीपी के 38 जवान और दो पुलिसकर्मी शामिल थे। इस हादसे में छह जवान शहीद हो गए हैं, जबकि तीस जवान घायल हैं। हादसे में आईटीबीपी के 2 जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। छह घायल सुरक्षा कर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।  उन्हें उपचार के लिए हेलीकॉप्टर के जरिए श्रीनगर ले जाया जा रहा है। हालांकि बचाव और राहत कार्य अब भी जारी है और मौके पर 19 एंबुलेंस तैनात हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जानकारी के अनुसार ब्रेक फेल होने की वजह से बस खाई में गिर गई, बस में 40 जवान सवार थे। 38 जवान आईटीबीपी और दो जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे। बताया जा रहा है कि सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे , जो 11 अगस्त को समाप्त हो चुकी है। यात्रा समाप्त होने के बाद जवान वापस लौट रहे थे।

बस हादसे पर आईटीबीपी के पीआरओ ने बताया कि  घायलों को हर संभव इलाज मुहैया करा रहे हैं। आईटीबीपी मुख्यालय स्थिति पर नजर रखे हुए है। शहीद जवानों के परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी। इस घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed