रेलवे का बड़ा फैसला, लावारिस शवों के अंतिम संस्कार के लिए बढ़ी सहायता राशि
Advertisements

धनबाद : भारतीय रेलवे ने रेलवे ट्रैक और रेलवे परिसर में मिलने वाले लावारिस शवों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए दी जाने वाली सहायता राशि बढ़ा दी है। अब अंतिम संस्कार के लिए 5,000 रुपये की जगह 7,000 रुपये दिए जाएंगे। करीब आठ साल बाद इस राशि में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है और नया आदेश तत्काल प्रभाव से देशभर के सभी जोनल रेलवे में लागू कर दिया गया है।इस निर्णय का उद्देश्य लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार सुनिश्चित करना और संबंधित एजेंसियों को पर्याप्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। रेलवे बोर्ड के निर्देश के अनुसार संशोधित राशि तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगी और सभी जोनल रेलवे इसका पालन करेंगे।
Advertisements

Advertisements



