झारखण्ड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी का मंगलवार की सुबह हुआ निधन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अमिताभ चौधरी का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। 62 वर्षीय अमिताभ सुबह घर में पूजा कर रहे थे, तब उन्हें हार्ट अटैक आया। उन्हें तत्काल रांची के सैंटेविटा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

अमिताभ चौधरी मूलरूप से बिहार के दरभंगा जिले के मनीगाछी के बाथो गांव के रहने वाले थे। दो माह पहले ही वे जेपीएससी के अध्यक्ष पद से रिटायर हुए थे। वे झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के अलावा भारतीय किक्रेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष और सचिव भी रह चुके हैं। रांची का जेएससीए स्टेडियम बनवाने में भी उनका सबसे अहम योगदान माना जाता है। उन्होंने पूरे देश में खेल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई थी।

झारखंड में आईपीएस के रूप में वो चर्चित अधिकारी रहे। रांची के एसएसपी के रूप में उनके कार्यकाल को बेमिसाल उपलब्धियों के लिए जाना जाता है। उन्होंने 2 बड़े गैंगस्टर सुरेंद्र बंगाली और अनिल शर्मा को गिरफ्तार किया था।

अमिताभ चौधरी के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समेत अन्य नेताओं और संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।

 

Thanks for your Feedback!

You may have missed