बिहार की राजनीति में लगभग तीन दशक से हो रही है ब्राम्हणो की उपेक्षा :- प्रो० बलिराम मिश्रा

0
Advertisements
Advertisements

सासाराम (रोहतास):- बिहार की राजनीति में लगभग तीन दशक से भी अधिक समय से ब्राह्मणों की उपेक्षा देखी जा रही है। चाहे वह कोई भी राजनीतिक दल हो। उक्त बातें एक प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर बिहार प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य प्रो0 बलराम मिश्र ने कही है। अपने दिये बयान में प्रो0 मिश्र ने आज महागठबंधन सरकार के हुए मंत्रिमंडल विस्तार पर क्षोभ प्रकट करते हुए कहा है कि इसमें ब्राह्मणों की घोर उपेक्षा की गयी है। जबकि चुनाव के समय ब्राह्मणों को भी अनेक सलोने सपने दिखाकर उन्हें सिर्फ छलने का काम ही किया जाता रहा है। आज जो बिहार के मंत्रिमंडल विस्तार का मंजर सामने आया है, उससे ब्राह्मणों में काफी रोष है। प्रो0 मिश्र ने ब्राह्मणों से अनुरोध करते हुए अपनी उचित राजनीतिक भागीदारी को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के आकाओं को उनकी जमीन दिखाने के लिये एकजुट होने का आह्वान किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  5 साल के बच्चे का अपहरण कर WhatsApp पर मांगी 10 लाख की फिरौती, दो आरोपी गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed